लाडनूं : बीते 10 दिनों में दर्ज हुई 20 मौतें, मिले 121 नए संक्रमित रोगी

By: Ankur Sat, 08 May 2021 1:04:55

लाडनूं : बीते 10 दिनों में दर्ज हुई 20 मौतें, मिले 121 नए संक्रमित रोगी

शहर में कोरोना महामारी का प्रकोप बेकाबू हो रहा है। शुक्रवार को यहां 409 सैम्पलों की जांच रिपोर्ट आई, जिनमें 111 नए पॉजिटिव एवं 10 रि-पॉजिटीव रोगी मिले हैं। शुक्रवार को यहां से 174 जनों के सैम्पल लिए गए। यहां से कुल 229 सैम्पलों की जांच रिपोर्ट अभी पेंडिंग है। यहां अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2246 है, इनमें से 476 एक्टिव केस है। शुक्रवार को यहां कोरोना से दो महिलाओं ने दम तोड़ दिया। कालीजी चौक में रहने वाली 61 वर्षीया महिला की सांसों ने साथ छोड़ दिया। वहीं गौरव पथ पर रहने वाली एक और महिला ने भी कोरोना के चलते अंतिम सांसें ली। दोनों का अंतिम संस्कार गाइड लाइन के अनुरूप किया गया।

यहां चिकित्सालय के कोविड वार्ड में शुक्रवार को 24 कोरोना मरीज भर्ती थे, जिनमें से 20 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। कोविड केयर सेंटर जसवंतगढ़ में भर्ती 6 मरीजों में से 2 ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। यहां भरे हुए 97 सिलेंडरों में से 26 भरे हुए है। यहां 13 सिलेंडर खाली है और 43 सिलेंडर नागौर भेजे गए है।

Corona Rajasthan : मिले 18231 नए मामले, हर घंटे 6 से ज्यादा मरीज तोड़ रहे दम

कोरोना का कहर हर दिन के साथ अपना संक्रमण फैला रहा हैं और लोगों को अपनी चपेट में ले रहा हैं। बीते दिन शुक्रवार को संक्रमण बढ़ते हुए 18231 नए मामले सामने आए हैं। ऐसे में प्रदेश में एक्टिव केस 1.99 लाख हो गए है। राजस्थान में कोरोना महामारी की दूसरी लहर जानलेवा हो रही है। प्रदेश में हर घंटे में 6 से ज्यादा कोरोना मरीज दम तोड़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 26 जिलों में 164 लोगों की मौत हो गई। राजस्थान में अब तक 5346 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं शुक्रवार को 16,930 मरीज रिकवर भी हुए। प्रदेश में अब तक 7,20,799 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5,16,306 मरीज रिकवर हो गए है। प्रदेश में कोरोना से रिकवरी रेट 71 प्रतिशत है।

Corona India: पहली बार 4 हजार से ज्यादा मौत, लगातार तीसरे दिन 4 लाख से ज्यादा केस

कोरोना की दूसरी लहर में अब हर दिन 4 लाख से ज्यादा मरीज मिले रहे है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो देश में कोरोना के 4 लाख 1 हजार 228 नए मरीज सामने आए हैं। 3 लाख 19 हजार 469 ठीक हुए। वहीं, मौत का आंकड़ा 4 हजार को पार कर गया है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना से 4191 लोगों की मौत हुई है जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। यह भी चिंता की बात है कि देश में लगातार तीन दिन से 4 लाख से ज्यादा केस आ रहे हैं। इससे पहले 7 मई को 4.14 लाख और 6 मई को 4.13 लाख मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

ये भी पढ़े :

# जोधपुर : संक्रमितों की बाढ़ लेकर आ रहा कोरोना, 2602 नए मामले और गई 20 की जान

# बीकानेर : बाहरी लोगों का आना बढ़ा रहा संक्रमण, हर तीसरा टेस्ट मिल रहा पॉजिटिव, 705 नए मामले

# अलवर : बढ़ते आंकड़ों के बीच सुखद खबर, जितने मरीज पॉजिटिव आ रहे हैं उससे ज्यादा रोज रिकवर

# उदयपुर को मिली थोड़ी राहत, 1002 नए संक्रमितों के सामने 1855 हुए स्वस्थ, मौतें बढ़ा रही चिंता

# नागौर : 1567 पहुंची एक्टिव संक्रमितों की संख्या, 3 की मौत, 766 लोगों को किया संस्थागत क्वारेंटाइन

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com